How to use KDB Deals Wallet ?
How to use KDB Deals Wallet ?
What is this My Wallet?
1. Topup
2. Transfer button
3. History
तो सबसे पहले हम जानते हैं कि आखिर, यह माय वॉलेट क्या होता है। वॉलेट यानी कि, बटवा। यह एक डिजिटल वॉलेट है, जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता है। ग्राहक अपना पैसा, डिजिटल वॉलेट में स्टोर कर सकता है और केडीबी डील्स से प्रोडक्ट खरीदते समय, उसका इस्तेमाल कर सकता है। इसको और अच्छे से समझने के लिए, हम क्लिक करेंगे, माय वॉलेट के बटन पर।
यहाँ आप देख सकते हैं कि, मेरे वॉलेट में अभी ₹500 उपलब्ध है। इसी के नीचे तीन ऑप्शन हैं। आइए हर एक के बारे में विस्तार में समझते हैं। सबसे पहले है: टॉपअप। इसका इस्तेमाल हम अपने वॉलेट में पैसे को लोड करने के लिए करते है। पैसा लोड करने के लिए, टॉप अप बटन पर क्लिक करें। जितनी भी राशि आप वॉलेट में लोड करना चाहते हैं वह अमाउंट दर्ज करें, और टॉप अप बटन पर क्लिक करे।
अब चेकआउट बटन पर क्लिक करे। अपना एड्रेस यहां पर सेव करने के बाद कंटिन्यू टू पेमेंट बटन पर क्लिक करें। यहां पर आपको रेजरपे, यानी कि ऑनलाइन पेमेंट मेथड को ही सेलेक्ट करना है। कोई भी अन्य मेथड, यदि आप सेलेक्ट करते है, तो यह पेमेंट अमान्य हो जाएगी। रेजरपे सिलेक्ट करने के बाद प्लेस माय आर्डर पर क्लिक करें। अपने पसंदीदा पेमेंट मोड से पेमेंट करें और अपने वॉलेट में पैसा लोड करे।
अगला है: ट्रांसफर बटन। इसके मदद से आप किसी दूसरे यूजर को अपना वॉलेट का पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। यहाँ सबसे पहले यूजर का ईमेल आईडी लिखें। ईमेल आईडी लिखने के बाद यूजर नेम कन्फर्म करे। इसके बाद नीचे अमाउंट दर्ज करें और यदि आप कोई नोट डालना चाहते है तो उसे यहाँ लिखे। अब नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें और ट्रांसफर पर क्लिक करे। ऐसे आप आसानी से दुसरे यूजर को अपना वॉलेट बैलेंस ट्रांसफर कर सकते है।
अगला है: हिस्ट्री। यहाँ आप, वॉलेट से जुडी, सभी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को देख सकते है। अब हम जानते हैं कि, वॉलेट से कैसे ऑर्डर करते है। आपको जो भी प्रोडक्ट आर्डर करना है, उसको अपने कार्ड में जोड़ दीजिए। इसके बाद, चैक आउट बटन पर क्लिक करें, अपना एड्रेस भरे अुर कंटिन्यू टू पेमेंट बटन पर क्लिक करें। यहां पर आप वॉलेट पेमेंट मेथड सेलेक्ट कर के इस आर्डर को बुक कर सकते है।
यदि आप कोई ऐसा ऑर्डर कर रहे हैं, जिस ऑर्डर की कुल राशि, आपके वॉलेट राशि से ज्यादा है, तो बकाया राशि आपको रेजर पे से पेमेंट करना है। कोई अन्य मेथड चुनने पर यह आर्डर कैंसिल हो सकता है। इस तरीके से आप, वॉलेट के पैसे को इस्तेमाल करके, अपना आर्डर बुक कर सकते हैं। वॉलेट के पैसे को आप, अपने बैंक अकाउंट में भी, आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment